हुसैनाबाद: दीपावली पर जपला बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, देर शाम दीपों से जगमगाया शहर
जपला: दीपावली को लेकर रविवार को जपला बाजार में काफी चहल-पहल देखने को मिली। सुबह से ही बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी, जो देर शाम तक जारी रही। इस दौरान लोगों ने दीप, झालर, लाइट, बत्ती, इलेक्ट्रॉनिक सामानों के साथ-साथ सोने-चांदी के आभूषणों की जमकर खरीदारी की। बाजार में बढ़ी रौनक और अच्छी बिक्री से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। वहीं, देर शाम लोगों