गिरियक: पुरैनी गांव के मुशहरी टोला में गिरियक थाना पुलिस ने छापेमारी कर 400 लीटर अर्धनिर्मित शराब किया बरामद
गिरियक थाना पुलिस ने पुरैनी गांव के मुशहरी टोला में सोमवार की दोपहर 2.30 बजे ताबड़तोड़ छापेमारी कर 400 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद किया. गिरियक थानाध्यक्ष साकिंद्र कुमार बिंद ने बताया कि बरामद 400 लीटर अर्धनिर्मित शराब को मौके पर बहाकर विनष्ट कर दिया गया है. इस दौरान कई टीनों को भी तोड़कर विनष्ट कर दिया गया है.