गिरियक: राजगीर मोड़ से अवैध बालू लदी बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार
Giriak, Nalanda | Oct 10, 2024 गिरियक थाना पुलिस ने राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर गुरूवार की संध्या करीब 4.30 बजे राजगीर मोड़ से अवैध बालू लदी बगैर रजिस्ट्रेशन नंबर का एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया है. गिरियक थानाध्यक्ष साकिंद्र कुमार बिंद ने इस संबंध में बताया कि मौके से भाग रहे एक ट्रैक्टर चालक को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया गया है.