गिरियक: अमदाहा गांव से चार वारंटियों को पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Giriak, Nalanda | Oct 10, 2024 पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने अमदाहा गांव से चार वारंटियों को मंगलवार की सुबह करीब चार बजे गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद इन चारों गिरफ्तार वारंटियों को बुधवार की दोपहर दो बजे पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई मिली गुप्त सूचना पर की गयी है.