गिरियक: काली बिगहा गांव में करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
गिरियक थाना क्षेत्र के काली बिगहा गांव में मंगलवार की संध्या करीब 6.45 बजे करेंट की चपेट में आने से एक युवक मौत हो गयी जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 20 को बख्तियारपुर रजौली मार्ग स्थित काली बिगहा गांव के समीप सड़क जाम कर मुआवजा की मांग की.