जिला पदाधिकारी ने सदर अस्पताल में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत*
*"एक भी बच्चा छूटे नहीं, हर बच्चा पोलियो मुक्त हो" - जिलाधिकारी*
कटिहार:22 नवंबर 2026
आज दिनांक *22 नवंबर 2026* से जिले में *राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान* की शुरुआत हो गई। *जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी, भा.प्र.से.* ने सदर अस्पताल, कटिहार परिसर में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ उपस्थित रहें। इस अवसर पर जिलाधिकारी केसर उप विकास आयुक्त कटिहार,सिविल सर्जन कटिहार एवं विषय कार्य पदाधिकारी ने स्वयं कई बच्चों को अपने हाथों से पोलियो की दवा पिलाई और उनके उंगलियों पर निशान लगाकर अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।
*अभियान की मुख्य जानकारी:*
*1. लक्ष्य:*
इस अभियान के तहत जिले के *लगभग 06 लाख 54 हजार 836* 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले भर में *2030 टीम* बनाए गए हैं।
*2. बूथ एवं घर-घर भ्रमण:*
आज 22 नवंबर को सभी चिन्हित स्थलों पर बच्चों को दवा पिलाई जा रही है।
इसके बाद *23 से 25 नवंबर तक* स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ईंट-भट्ठा, बाजार एवं घुमंतू परिवारों के बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
*3. जिलाधिकारी का संदेश:*
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा - *"पोलियो एक लाइलाज बीमारी है, लेकिन इसकी खुराक से इससे पूरी तरह बचाव संभव है। भारत पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन इसे बनाए रखने के लिए हर अभियान में हर बच्चे को खुराक पिलाना जरूरी है। मेरा सभी माता-पिता से आग्रह है कि एक भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे। आपका एक छोटा सा प्रयास आपके बच्चे को जीवन भर की विकलांगता से बचा सकता है।"*
उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देश दिया कि अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करें।
*4. अधिकारियों की उपस्थिति:*
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त,सिविल सर्जन, कटिहार, विशेष कार्य पदाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ एवं डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि, चिकित्सक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहें।
जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि अपने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर अवश्य पोलियो की खुराक पिलाएं।
*
*जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department #CMSamrat #samratchoudhary #ashutoshdwivedi #katihar
Katihar, Bihar | Nov 22, 2026