पटियाली: कांवड़ यात्रा को लेकर सिढपुरा कोतवाली में शांति समिति की बैठक, नियमों के पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश
कासगंज। सिढपुरा कोतवाली परिसर में मंगलवार शाम कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता सीओ पटियाली अमित कुमार ने की। बैठक में सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था पर चर्चा हुई। मीट विक्रेताओं को यात्रा मार्ग पर मांस व अंडे की दुकानें बंद रखने तथा डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।