कुटुंबा: नाबालिग से गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार, तीनों आरोपी कार में बैठाकर ले गए थे
माली थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव के ही प्रिंस कुमार और रौशन कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घटना में शामिल तीसरा आरोपी राजू कुमार उर्फ झुनू फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापे