बैरगनियां: बैरगनिया में सरकारी जमीन की बंदोबस्ती पर उठे सवाल, 20 सूत्री अध्यक्ष ने डीएम से की जांच की मांग
बैरगनिया: प्रखंड क्षेत्र में सरकारी जमीन की बंदोबस्ती को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले को लेकर 20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने सीतामढ़ी जिलाधिकारी से शिकायत कर पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।