बैतूल नगर: बस स्टैंड के पीछे आरटीओ ग्राउंड में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस पहचान में जुटी
बैतूल शहर के बस स्टैंड के पीछे स्थित पुराने आरटीओ ग्राउंड में शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई बस स्टैंड क्षेत्र में शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई, जिसके बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची