*कांके में दिल्ली पुलिस की रेड, 2 थार और 4 बाइक बरामद; मास्टरमाइंड फरार : कांके में छापेमारी, 6 चोरी के वाहन बरामद*
*आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस*
दिल्ली के वाहन चोर गिरोह के मास्टरमाइंड समीर अंसारी के रांची स्थित घर पर पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी में 2 थार और 4 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।
कांके(रांची). दिल्ली में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी समीर अंसारी के कांके स्थित सुहाना सिटी आवास पर दिल्ली पुलिस और कांके पुलिस ने मिलकर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से चोरी के दो थार वाहन और चार मोटरसाइकिल बरामद कीं. हालांकि, मुख्य आरोपी समीर अंसारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस ने उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
किराये पर वाहन लेकर फरार हो जाता था गिरोह
दिल्ली पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य ट्रैवल एजेंसियों से चारपहिया वाहन किराये पर लेते थे और फिर उन्ह�