कनहरी पहाड़ से हटाया 500 किलो कचरा, युवाओं ने स्वच्छता का दिया संदेश
॰ इभरमेरे फाउंडेशन की टीम ने चलाया सफाई अभियान, प्लास्टिक और पॉलीथीन समेत जमा किया कचरा
॰ पर्यटकों से प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखने और निर्धारित स्थानों पर कचरा डालने की अपील
॰ आगे भी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगा फाउंडेशन
हजारीबाग। हजारीबाग के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल कनहरी पहाड़ को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से इभरमेरे फाउंडेशन की टीम ने सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान युवाओं ने पहाड़ के विभिन्न हिस्सों से करीब 500 किलोग्राम कचरा एकत्र किया। इसमें प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथीन, खाद्य पदार्थों के रैपर और अन्य अपशिष्ट शामिल थे। अभियान के जरिए टीम ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।
कचरे से प्रभावित हो रही पहाड़ की सुंदरता
कनहरी पहाड़ पर प्राकृतिक नजारों का आनंद ले�