*जन्म-मृत्यु पंजीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु चार प्रचार वाहनों को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
*22 से 31 अक्टूबर तक जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं नगर निगम के 36 वार्डों में चलेगा जागरूकता अभियान*
*हजारीबाग |* जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने तथा नागरिक निबंधन प्रणाली (CRS) के अंतर्गत पंजीकरण की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर से चार प्रचार वाहनों को रवाना किया गया। उपायुक्त-सह-जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) श्री हेमन्त सती ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहनों को रवाना किया।
यह जागरूकता अभियान 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों तथा नगर निगम क्षेत्र के सभी 36 वार्डों में संचालित किया जाएगा। प्रचार वाहन विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के महत्व, प्रक्रिया तथा इससे संबंधित आवश्यक जानकारियों स�