*उपायुक्त की अध्यक्षता में कोल कंपनी, आधारभूत संरचना एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक*
*एनएच-2 बरही-चौपारण सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा लापरवाही बरतने वाले संवेदक पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश*
*हजारीबाग |* उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में कोल कंपनी, आधारभूत संरचना एवं राजस्व विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सड़क निर्माण परियोजनाओं की प्रगति, भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान, कोल परियोजनाओं की स्थिति तथा राजस्व विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।
*एनएच-2 बरही-चौपारण सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश*
बैठक में उपायुक्त ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक से एनएच-2 के बरही-चौपारण सड़क मार्ग के निर्माण कार्य की वर्�
Barkatha, Hazaribagh | Oct 22, 2026