खगड़िया: हरिपुर में डायन के आरोप में महिला की पिटाई, सदर अस्पताल में इलाज
अलौली थाना क्षेत्र के हरिपुर में सोमवार को दिन के 1 बजे डायन के आरोप में महिला की पिटाई कर दी गई। मारपीट की घटना में महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां घायल महिला का इलाज किया गया। घायल महिला की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी महेश्वर सिंह की पत्नी चनसुरी देवी के रूप में हुई है।