खगड़िया: संझौती में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
अलौली थाना क्षेत्र के संझौती में फांसी लगाकर एक युवक के आत्म हत्या करने के बाद सोमवार सुबह 9:00 बजे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पहचान लालो साह के पुत्र उत्तम कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि, पारिवारिक कलह में युवक ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं परिजनों को जब जानकारी मिली तो को