खगड़िया: सदर अस्पताल में मृतक बच्ची का कराया गया पोस्टमार्टम, बोरना में डूबने से हुई थी मौत
जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के बोरना गांव की डूबी चार वर्षीय बच्ची का सदर अस्पताल में सोमवार को दिन के 11 बजे पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक बच्ची की पहचान लालो यादव के चार वर्षीय बेटी प्रेमलता कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है वह गंगा नदी में डूब गई। जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह परिवार के अन्य सदस्य के साथ गंगा किनारे गई हुई थी।