खगड़िया: बछौता गांव में बोलेरो की टक्कर से महिला गंभीर रूप से हुई घायल
जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता गांव में सोमवार 3:00 बजे बोलेरो के ठोकर से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने भागलपुर रेफर कर दिया। घायल की पहचान बछौता गांव के अकल साह की पत्नी सुषमा देवी के रूप में की गई है।