खगड़िया: पूर्वी केबिन ढाला पर ट्रेन से गिरने से युवक के दोनों पैर कटे, भागलपुर रेफर किया गया
खगड़िया कटिहार रेलखंड के पूर्वी केबिन ढाला पर ट्रेन से गिरने से एक युवक का सोमवार सुबह 10:00 बजे दोनों पैर कट गया। युवक की पहचान नालंदा जिले के मानपुर पुरैनी गांव के रहने वाले लखन राजवंशी के पुत्र अखिलेश राजवंशी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक ट्रेन से कहीं गंत्व्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह किसी तरह से ट्रेन से गिर गया।