एत्मादपुर: एत्मादपुर में ट्रैक्टर मार्च, सवाई रेलवे पुल के नीचे किसानों को पुलिस ने रोका, हालात तनावपूर्ण
Etmadpur, Agra | Dec 26, 2025 एत्मादपुर क्षेत्र में सिस्टम सुधार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला, जिसमें सैकड़ों ट्रैक्टर और हजारों किसान शामिल रहे। सवाई रेलवे पुल के नीचे पहुंचते ही पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक और सुरक्षा कारणों से मार्च को रोक दिया। इस दौरान किसान और पुलिस आमने-सामने दिखे।