थाना खंदौली पुलिस ने पीड़ित और उसके साथी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग, मारपीट और धमकी देने वाले वांछित अभियुक्त ओमेश चौधरी को मुखबिर सूचना पर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त रॉड बरामद की गई। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ गंभीर अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।