आबू रोड: आबूरोड नेशनल हाईवे पर तेज धमाके के बाद हुआ भीषण हादसा, टायर फटने से दो ट्रकों की भिड़ंत, केबिन में फंसा चालक
आबूरोड में नेशनल हाईवे-27 पर मावल चौकी के पास कल देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे पर अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी,जिसके बाद मौके पर धूल का गुबार छा गया। इसी दौरान एक चलते ट्रक का टायर फटने से पीछे आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया