बक्सर: इटाढ़ी फूट ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर चढ़ाने के मामले में चालक गिरफ़्तार, रेलवे एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
Buxar, Buxar | Aug 3, 2026 बक्सर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित फुट ओवरब्रिज (एफओबी) पर ट्रैक्टर चढ़ाने के सनसनीखेज मामले में रेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे जिले में इसकी चर्चा तेज हो गई थी और रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठे थे।