ईसागढ़: बमूरिया नई में मलेरिया नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई
ईसागढ़ विकासखंड के ग्राम बमूरिया नई में मलेरिया के मरीजों की सूचना पर स्वास्थ्य, राजस्व और पंचायत विभाग की संयुक्त टीम ने नियंत्रणात्मक कार्रवाई की। प्रशासन ने शुक्रवार को शाम 7 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि 9 सितंबर से फीवर व लार्वा सर्वे शुरू किया गया। 11 सितंबर तक 60 लोगों की मलेरिया जांच की गई, जिसमें कोई पॉजिटिव नहीं मिला।