बीसलपुर: रेलवे स्टेशन के पास युवक पर चाकू से हमला, उसकी हालत गंभीर
बीसलपुर - नगर में रेलवे स्टेशन के पास आपसी विवाद के चलते एक आपराधिक प्रवृत्ति के युवक ने दूसरे युवक की गर्दन पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि घायल को आनन-फानन में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।