नरहट: पुनौल के युवक ने मोरकट्टा की नंदनी से की शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा- अपनी मर्जी से किया विवाह
Narhat, Nawada | Aug 20, 2026 नरहट थाना क्षेत्र के पुनौल गांव निवासी युवक और हिसुआ थाना क्षेत्र के मोरकट्टा गांव की नंदनी कुमारी ने घर से फरार होकर शादी कर ली है। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने अपनी इच्छा से विवाह करने की बात कही है। वीडियो में दोनों ने परिवार के लोगों से अपील की है कि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस ले लिया जाए।