हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ से बाहर गया परिवार,घर में 70 हजार नकद समेत लाखों के सामान ले उड़े चोर,कॉल से सदर थाना पुलिस को दी सूचना
हजारीबाग शहर के रामनगर निवासी गोविंद नारायण सिंह अपने पिता का इलाज कराने दिल्ली गए हैं।इधर बंद घर का ताला तोड़ चोर लाखों के सामान ले उड़े। इस संबंध में भुक्तभोगी ने मोबाइल पर सदर थाना पुलिस को जानकारी दी।इधर गोविंद के चाचा ने फोन से उन्हें सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा हुआ है। जब वह घर आया, तो उसने सदर थाना को फोन कर सूचना दी |