हज़ारीबाग: नगवां टॉल प्लाजा के समीप जिला खनन विभाग के द्वारा जांच अभियान के दौरान दो अवैध बालू लदे हाइवा को किया गया जब्त
हज़ारीबाग़ उपायुक्त नैंसी सहाय के निदेशानुसार प्राप्त गुप्त सूचना के आलोक में खनन विभाग के द्वारा जाँच अभियान चलाया गया। इस क्रम में हजारीबाग के नगवाँ टोल प्लाजा के पास बालू से लदे दो हाईवा जिसपर अवैध बालू लदा हुआ था, जो पदमा थानान्तर्गत सोकी नदी से ला रहा था, जांच के क्रम में पकड़ा गया। उक्त वाहन के पास खनिज ई-परिवहन चालान नहीं पाया गया।