हज़ारीबाग: हजारीबाग कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदूर चौक में चोरों ने बाइक पर किया हाथ साफ, लेकर हुए फरार ।
हजारीबाग कोर्रा थाना क्षेत्र के सिंदूर चौक में आज चोरों ने बाइक संख्या जेएच02 आर3895 पर हाथ साफ किया और लेकर फरार हो गए। घटना रविवार सुबह 6:45 की है। इस संबंध में भुक्तभोगी सिंदूर निवासी राम लखन प्रसाद पिता स्व सरजू महतो ने थाना में लिखित आवेदन दिया है। बताया गया है कि राम लखन प्रसाद पहले सुबह बाइक अपने दुकान के सामने खड़ा कर दिया था।