गावां: एसआईआर को लेकर एसडीएम ने की बैठक, दिए निर्देश
Gawan, Giridih | Jun 4, 2026 गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में खोरी महुआ एसडीएम समीर रेनियल खलखो ने एसआईआर की समीक्षा को ले बैठक की। इससे पूर्व बीडीओ महेंद्र रविदास एवं सीओ अभिषेक कुमार ने एसडीएम को गुलदस्ता से स्वागत किया। बैठक में मैपिंग व नोशनल मकानों से संबंधित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।