नवादा जिले के काशीचक प्रखंड अंतर्गत बौरी गांव के आर्यन हत्या कांड का नवादा एसपी अभिनव धीमान ने घटनास्थल पर पहुंच कर एक-एक बिंदु पर गहन जानकारी लेने के उपरांत तकनीकी टीम को गहन जांच कर रिपोर्ट देने को निर्देशित किया। एसपी ने पुलिस पदाधिकारी को गहन अनुसंधान कर दोषी को चिन्हित कर कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी ने तालाब के पास के बगीचा सहित अन्य स्थानों के साथ दो बच्चों से भी पूछताछ किया है। मामले के संबंध में विशेष बताने से इंकार करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक का इंतजार करने की बात कही गई है।
Nawada, Nawada | Jul 6, 2026