रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में विधि-विधान से हुई विश्वकर्मा पूजा
आज रिजर्व पुलिस लाइन, बस्ती स्थित परिवहन शाखा में भगवान विश्वकर्मा की पूजा हर्षोल्लास एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुई। जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 17 सितंबर 2026
इस शुभ अवसर पर *पुलिस अधीक्षक, बस्ती डॉ. यशवीर सिंह* द्वारा परिवहन शाखा में पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती *श्यामकांत*, सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी (लाइन) मानसी दहिया*, क्षेत्राधिकारी कलवारी *बृजेश कुमार सिंह*, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बस्ती तथा परिवहन शाखा के प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
पूजा के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन-अर्चन किया गया। पूजन के उपरांत परिवहन शाखा के वाहनों एवं शासकीय उपकरणों की सुरक्षा, उनके सुचारू संचालन तथा जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की कामना की गई।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित समस्त अधिकारियों, पुलिस कर्मियों एवं आगंतुकों को प्रसाद वितरित किया गया।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 17, 2026