*बस्ती में बिना I.S.T.P. के खनन सामग्री परिवहन पर बवाल, ट्रक एसोसिएशन ने DM को सौंपा ज्ञापन*
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 17 सितंबर 2026
*बस्ती।* जनपद में बिना वैध I.S.T.P. (इंटर स्टेट ट्रांजिट पास) के खनन सामग्री का परिवहन करने वाले लोकल और बाहरी वाहनों के खिलाफ ट्रक एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष *राज कुमार सिंह* के नेतृत्व में समस्त मोटर मालिकों ने जिलाधिकारी बस्ती को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद में कुछ वाहन बिना वैध I.S.T.P. और आवश्यक वैध प्रपत्रों के खनन सामग्री का परिवहन कर रहे हैं, जिससे शासन के राजस्व को भारी क्षति पहुंच रही है और खनन नियमों का उल्लंघन भी हो रहा है।
*एसोसिएशन की मांग:*
संगठन ने मांग की है कि खनन सामग्री लेकर आने-जाने वाले सभी वाहनों की नियमित जांच और सत्यापन कराया जाए। जांच के दौरान यदि किसी वाहन के पास वैध I.S.T.P. या अन्य अनिवार्य अभिलेख नहीं मिलते हैं तो संबंधित वाहन के विरुद्ध प्रचलित खनन नियमों और शासनादेशों के अनुसार जुर्माना और विधिक कार्रवाई की जाए। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि उनका संगठन किसी भी अवैध खनन अथवा बिना वैध अभिलेखों के खनन सामग्री के परिवहन का समर्थन नहीं करता। वैध रूप से कार्य करने वाले वाहन स्वामियों के हितों की रक्षा के लिए यह कार्रवाई जरूरी है। सभी वाहन स्वामी निर्धारित नियमों का पालन करते हुए ही परिवहन करें ताकि शासन को राजस्व की हानि न हो।
इस ज्ञापन की प्रतिलिपि मंडलायुक्त बस्ती, IG बस्ती परिक्षेत्र, पुलिस अधीक्षक बस्ती, अपर जिलाधिकारी, SDM सदर, खनन अधिकारी और परिवहन अधिकारी को भी भेजी गई है। संगठन ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया है।
*ज्ञापन में प्रमुख रूप से शामिल रहे -*
अशोक सिंह, अनिस अहमद, दीपक सिंह, बबलू, सुमित चौधरी, अभय कुमार, रामनरेश, बाल मुकुंद, निखिल जायसवाल, राहुल गुप्ता, सुशील, संजय पांडे, प्रमोद यादव, देवेश पटेल, जयचंद्र, मोहम्मद इरफान, रामकृपाल, बृजेश गणेश, मुन्ना, हीरालाल, डब्लू, इंद्रजीत, अशोक कुमार, जगदीश, अवधेश, दिनेश, कमलेश, रंजीत, जयराम, दिग्विजय यादव, मनोज, विनोद, अर्पित राम, यश गुप्ता, फारुख यादव, मोहित, रिंकू, सिन्नू, अर्जुन, आशीष चंद और राजेश चौधरी सहित समस्त मोटर मालिक, बस्ती।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 17, 2026