लापता प्रदीप काबरा को लेकर विधायक-सांसद महोदय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से हुई बात
लापता चल रहे प्रदीप काबरा को लेकर नाथद्वारा विधायक एवं सांसद की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से बातचीत होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रदीप काबरा को लेकर प्रदेश स्तर पर भी जानकारी ली जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदीप काबरा के मामले में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें सुरक्षित वापस नाथद्वारा लाने को लेकर बातचीत हुई है। सूत्रों के अनुसार, प्रदीप काबरा के सुबह तक नाथद्वारा पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि, उनके नाथद्वारा पहुंचने को लेकर अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। परिवार एवं समर्थकों की ओर से भी लगातार उनके सुरक्षित लौटने की उम्मीद जताई जा रही है।