Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

हत्यारा गुड्डा भेजा गया जेल... #damoh #latestnews #ख़बर1इंडिया #इतिहासके10प्रश्र #hindinews

Damoh, Damoh | Mar 6, 2026

MORE NEWS

दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने आज ग्राम पंचायत अथाई में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। 

यह भवन अथाई क्षेत्रवासियों की सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। ग्रामीण विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने अथाई के सभी ग्रामवासियों को इस उपलब्धि की हार्दिक बधाई दी।

दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने आज ग्राम पंचायत अथाई में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। यह भवन अथाई क्षेत्रवासियों की सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। ग्रामीण विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने अथाई के सभी ग्रामवासियों को इस उपलब्धि की हार्दिक बधाई दी।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

कलेक्टर आज सुबह पहॅुचे जिला अस्पताल, पिलाई बच्चो को पल्स पोलियो दवा
=
जिले में पल्स पोलियो अभियान कें अंतर्गत 1.60 लाख से अधिक  बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
==
1339 बूथ, 45 मोबाइल वैन और घर-घर पहुंचेंगी टीमें
==
कलेक्टर ने अभिभावकों से बच्चों को बूथ तक लाने की अपील
==

            कलेक्टर प्रताप नारायण यादव आज सुबह जिला अस्पताल पहॅुचकर नन्हें बच्चो को पल्स पोलियो दवा पिलाई और बच्चो को टॉफी भी दिया।

            कलेक्टर श्री यादव ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जाए। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1,60,204 बच्चों का आकलन किया गया है और सभी बच्चों तक दवा पहुंचाने के लिए 1339 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही 45 मोबाइल वैन भी संचालित की जा रही हैं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे।

            उन्होने कहा कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मेला स्थलों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जिससे यात्रा कर रहे परिवारों के बच्चों को भी दवा पिलाई जा सके। यदि किसी कारणवश कोई बच्चा अभियान के दिन छूट जाता है, तो स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उसे पोलियो की खुराक पिलाएंगी।

            उन्होंने जिले के सभी नागरिकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर लेकर आएं और उन्हें पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा सभी के सहयोग से ही जिले और देश को पूर्णतः पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

कलेक्टर आज सुबह पहॅुचे जिला अस्पताल, पिलाई बच्चो को पल्स पोलियो दवा = जिले में पल्स पोलियो अभियान कें अंतर्गत 1.60 लाख से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य == 1339 बूथ, 45 मोबाइल वैन और घर-घर पहुंचेंगी टीमें == कलेक्टर ने अभिभावकों से बच्चों को बूथ तक लाने की अपील == कलेक्टर प्रताप नारायण यादव आज सुबह जिला अस्पताल पहॅुचकर नन्हें बच्चो को पल्स पोलियो दवा पिलाई और बच्चो को टॉफी भी दिया। कलेक्टर श्री यादव ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जाए। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1,60,204 बच्चों का आकलन किया गया है और सभी बच्चों तक दवा पहुंचाने के लिए 1339 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही 45 मोबाइल वैन भी संचालित की जा रही हैं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे। उन्होने कहा कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मेला स्थलों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जिससे यात्रा कर रहे परिवारों के बच्चों को भी दवा पिलाई जा सके। यदि किसी कारणवश कोई बच्चा अभियान के दिन छूट जाता है, तो स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उसे पोलियो की खुराक पिलाएंगी। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर लेकर आएं और उन्हें पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा सभी के सहयोग से ही जिले और देश को पूर्णतः पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

शिवाजी स्कूल के बाहर धंसा किताबों से भरा मिनी ट्रक, लगा जाम; क्रेन की मदद से हटवाकर अवरुद्ध मार्ग किया बहाल 

नगर पालिका ने थमाया 10 हजार का चालान

दमोह। शहर के इंद्रा कॉलोनी स्थित शिवाजी स्कूल के सामने शनिवार दोपहर शासकीय स्कूल की किताबें और स्टेशनरी लेकर पहुंचा एक मिनी ट्रक सड़क किनारे धंस गया। घटना के बाद मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही क्रेन बुलाकर ट्रक को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

ट्रक चालक मुहम्मद शहजाद ने दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वह सागर से ट्रक क्रमांक एमपी-15 जेडजी-7700 में शासकीय स्कूल की किताबें लेकर पहुंचे थे। स्कूल गेट के बाहर सड़क किनारे ट्रक धंस गया। गनीमत रही कि चालक और उसके दो सहयोगी सुरक्षित बच गए तथा कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

चालक ने सड़क किनारे हुए घटिया निर्माण को हादसे की वजह बताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं नगर पालिका का राजस्व अमला मौके पर पहुंचा। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने और नगर पालिका की संपत्ति को नुकसान पहुंचने का हवाला देते हुए ट्रक मालिक पर 10 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। इससे चालक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हादसे में उसका भी काफी नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई किए जाने की भी मांग की।

शिवाजी स्कूल के बाहर धंसा किताबों से भरा मिनी ट्रक, लगा जाम; क्रेन की मदद से हटवाकर अवरुद्ध मार्ग किया बहाल नगर पालिका ने थमाया 10 हजार का चालान दमोह। शहर के इंद्रा कॉलोनी स्थित शिवाजी स्कूल के सामने शनिवार दोपहर शासकीय स्कूल की किताबें और स्टेशनरी लेकर पहुंचा एक मिनी ट्रक सड़क किनारे धंस गया। घटना के बाद मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही क्रेन बुलाकर ट्रक को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। ट्रक चालक मुहम्मद शहजाद ने दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वह सागर से ट्रक क्रमांक एमपी-15 जेडजी-7700 में शासकीय स्कूल की किताबें लेकर पहुंचे थे। स्कूल गेट के बाहर सड़क किनारे ट्रक धंस गया। गनीमत रही कि चालक और उसके दो सहयोगी सुरक्षित बच गए तथा कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। चालक ने सड़क किनारे हुए घटिया निर्माण को हादसे की वजह बताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं नगर पालिका का राजस्व अमला मौके पर पहुंचा। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने और नगर पालिका की संपत्ति को नुकसान पहुंचने का हवाला देते हुए ट्रक मालिक पर 10 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। इससे चालक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हादसे में उसका भी काफी नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई किए जाने की भी मांग की।

Damoh, Damoh | Jun 28, 2026

राज्यमंत्री श्री लोधी ने की विशेष जनसुनवाई
==
 प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने शनिवार को नोहटा स्थित अपने कार्यालय में विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से कई मामलों का मौके पर ही निराकरण करने कहा गया।
 राज्यमंत्री श्री लोधी ने बताया जनसुनवाई में कुल 56 लिखित आवेदन प्राप्त हुए, जबकि कुछ लोगों ने मौखिक रूप से भी अपनी समस्याएं रखीं। इनमें से कई समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया तथा शेष मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
 उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े, इसी उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार प्रात: 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक नोहटा कार्यालय में नियमित जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा, "हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में जबेरा विधानसभा प्रदेश की नंबर-एक विधानसभा बने। किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं का निरंतर समाधान किया जा रहा है।"

राज्यमंत्री श्री लोधी ने की विशेष जनसुनवाई == प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने शनिवार को नोहटा स्थित अपने कार्यालय में विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से कई मामलों का मौके पर ही निराकरण करने कहा गया। राज्यमंत्री श्री लोधी ने बताया जनसुनवाई में कुल 56 लिखित आवेदन प्राप्त हुए, जबकि कुछ लोगों ने मौखिक रूप से भी अपनी समस्याएं रखीं। इनमें से कई समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया तथा शेष मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े, इसी उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार प्रात: 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक नोहटा कार्यालय में नियमित जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा, "हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में जबेरा विधानसभा प्रदेश की नंबर-एक विधानसभा बने। किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं का निरंतर समाधान किया जा रहा है।"

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

ग्राम नयागांव में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव सम्पन्न
==
 जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आदर्श ग्राम नयागांव में आराधना सोशल वेलफेयर फाउंडेशन दुगानी द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति करनपुरा के सहयोग से किया गया। बावड़ी की साफ सफाई के साथ जल पूजन एवं कलश पूजन किया गया। सभी के समक्ष जल के महत्व पर विस्तृत चर्चा कर जल संरक्षण करने हेतु प्रेरित किया गया और कहा गया कि आगामी बरसात में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु सभी से आग्रह किया गया।

ग्राम नयागांव में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव सम्पन्न == जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आदर्श ग्राम नयागांव में आराधना सोशल वेलफेयर फाउंडेशन दुगानी द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति करनपुरा के सहयोग से किया गया। बावड़ी की साफ सफाई के साथ जल पूजन एवं कलश पूजन किया गया। सभी के समक्ष जल के महत्व पर विस्तृत चर्चा कर जल संरक्षण करने हेतु प्रेरित किया गया और कहा गया कि आगामी बरसात में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु सभी से आग्रह किया गया।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026