कोईलवर: कोईलवर में बड़ी चोरी, दो घरों से 30 लाख की संपत्ति लेकर फरार हुए चोर
कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़ियां गांव में गुरुवार-शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए नगदी, गहना और कीमती सामान समेत लगभग 30 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। कुल्हड़ियां गांव निवासी लक्ष्मण सिंह और महेंद्र सिंह घर में चोरी के वारदात की सूचना पर शुक्रवार की सुबह 10:30 पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी