बिंदकी: कुल्ली हार गांव में बीमारी के चलते अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शुरू हुई जांच
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र के कुल्ली हार गांव में शुक्रवार तथा शनिवार की मध्य रात को अधेड़ बीरबल उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र स्वर्गीय गया प्रसाद की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक काफी दिनों से बीमार था। जिनका इलाज भी चल रहा था। इस मामले में हत्या की सूचना दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार की सुबह 9 बजे शव पीएम के लिए भेज कर जांच शुरू की गई।