जिला स्तरीय सेवा ज्योति संकल्प यात्रा का आयोजन
प्रधानमंत्री श्री मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा ज्योति का हुआ प्रज्ज्वलन
विधानसभा क्षेत्रों के लिए सेवा रथ में रवाना हुई सेवा ज्योति मशाल
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नवीन कृषि उपज मंडी भिण्ड के प्रांगण में जिला स्तरीय सेवा ज्योति संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा ज्योति का प्रज्ज्वलन किया, जिसके बाद जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए सेवा रथ में सेवा ज्योति मशाल रवाना की गई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण देखा गया। इसके पूर्व विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति भी दी।
कार्यक्रम के पश्चात नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला प्रज्वलित सेवा ज्योति के साथ भिण्ड शहर के गौरी सरोवर पहुंचे, जहां गौरी चौराहे पर सेवा ज्योति को स्थापित किया गया।
कार्यक्रम में लहार विधायक श्री अम्बरीश शर्मा, पूर्व मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नागरिक, विद्यार्थी और समाजसेवी संगठन उपस्थित थे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#भिण्ड
#Bhind
Bhind, Madhya Pradesh | Oct 7, 2026