मड़ावरा: बम्होरी कलां में एक व्यक्ति की 3 लोगों ने लाठी-डंडे से की मारपीट
बम्होरी कलां में मंगलवार की शाम करीब 6 बजे एक व्यक्ति की 3 लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर दी। जिससे पीड़ित व्यक्ति को गंभीर चोटें आ गयी। इसके बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा लाया गया जहाँ पर उसका उपचार चल रहा है वहीं पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।