प्रतापगढ़: राजपुरिया बॉर्डर पर सघन वाहन चेकिंग, बिना हेलमेट 17 चालकों के काटे गए चालान
जिले में सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट जागरूकता अभियान के तहत हथुनिया थाना पुलिस ने राजपुरिया बॉर्डर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे 17 चालकों के चालान बनाए गए। अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पुलिस की कार्रवाई का जायजा लिया। उन्होंने वाहन चालकों को