भीलवाड़ा: भाजपा ने जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की, 16 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में जुटेंगे जिले भर के प्रबुद्ध जन
भीलवाड़ा। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला पदाधिकारियों की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक चर्चा के साथ ही मोदी सरकार के 12 वर्षों के उपलक्ष्य में 16 जून को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर