जहानाबाद: पुलिस दबिश के कारण ज़िले के 10 वारंटियों ने व्यवहार न्यायालय, जहानाबाद में किया आत्मसमर्पण
जहानाबाद जिला के पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देशानुसार वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश के आलोक में जिले के सभी थानों के द्वारा लगातार दबिश के कारण विभिन्न थाना क्षेत्र से कुल 10 वारंटियों ने व्यवहार न्यायालय जहानाबाद में आत्मसमर्पण किया है, रविवार दिनांक 12- 04 - 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने करीब 2 बजे विज्ञप्ति जारी कर बताया।