छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने रेप के एक मामले में सजा बदलकर दुष्कर्म की कोशिश करने का फैसला सुनाया। रेप केस में सजा को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा कि अगर घटना के दौरान पेनिट्रेशन नहीं हुआ तो इसे रेप नहीं। बल्कि रेप की कोशिश माना जाएगा। 16 फरवरी के फैसले में हाई कोर्ट ने कहा कि मेडिकल जांच के अनुसार पीड़िता की हाइमन फटी नहीं थी।