सिरदला: आहर फेका किशोर की मौत, पटवन के पानी को लेकर दो गांवों में विवाद के बाद हुई घटना, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका
Sirdala, Nawada | Aug 21, 2026 सिरदला थाना क्षेत्र के बढ़ी बीघा और नाद गांव के बीच शुक्रवार को आहर में डूबने से करीब 16 वर्षीय प्रिंस कुमार की मौत हो गई। मृतक बढ़ी बीघा गांव निवासी रामविलास यादव का पुत्र और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। प्रिंस की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं गांव में मातम पसरा रहा। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण देर तक सिरदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र