डोईवाला के लालतप्पड़ स्थित जाखन नदी में बुधवार दोपहर नहाने गए तीन बच्चों में से 12 वर्षीय वासु (पुत्र सोनू), निवासी शिव कॉलोनी, माजरी ग्रांट की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और फायर सर्विस ने रेस्क्यू कर बच्चे को बाहर निकाला और सीएचसी डोईवाला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।