जमुई: मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
Jamui, Jamui | Jun 23, 2026 गिद्धौर प्रखंड के नयागांव में 24 जून को प्रस्तावित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार 4 बजे संयुक्त ब्रीफिंग कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को सुबह 6 बजे तक ड्यूटी स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया। हेलीपैड, कारकेड मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल पर सघन सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।