सावर: फसल खराबा और बीमा राशि नहीं मिलने पर किसान संघ ने CM के नाम नागोला नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Sawar, Ajmer | Aug 7, 2026 नागोला उप तहसील कार्यालय में भारतीय किसान संघ राजस्थान के बेनर तले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम नायब तहसीलदार संजय सारस्वत को ज्ञापन सौंपा।तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश ने शुक्रवार शाम 4 बजे जानकारी दी।ज्ञापन मे बताया कि नागोला उप तहसील क्षेत्र के काफी किसानों को एक साल बाद भी फसल खराबा की राशि व फसल बीमा की राशि नहीं मिली।