मवाना: मवाना तहसील में जमीन को लेकर किसानों में विवाद, पेड़ काटने को लेकर हुआ हंगामा, पुलिस मौके पर पहुंची
सोमवार को दोपहर 3:00 बजे तहसील में जमीन के विवाद काटने को लेकर किसानों के बीच कहासुनी हो गई । वहीं इस दौरान पेड़ काटने को लेकर भी जमकर हंगामा हुआ। हंगामा होता देख मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने के बाद कार्रवाई की चेतावनी दी । वही इस संबंध में क्षेत्राधिकार मवाना द्वारा हंगामा के कारण की जानकारी मांगी गई है।