गिरिडीह: शास्त्री नगर: नाले में बच्चे की मौत पर भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने नगर निगम अधिकारियों पर एफआईआर की घोषणा की
नगर निगम के अधिकारियों पर भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा एफआईआर करेंगे। रविवार को 5 बजे इन्होंने शास्त्री नगर में इसकी जानकारी दी। नाले में गिरकर बच्चे मौत मामले को लेकर ये नगर निगम प्रबंधन पर बेहद खफा नजर आए।इस बाबत इन्होंने कहा कि नगरनिगम की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।