गिरिडीह: गांधी चौक नाले में बच्चे के बहने की घटना पर रेस्क्यू की मांग को लेकर बड़ा चौक में लोगों ने किया सड़क जाम
गिरिडीह शहर के गांधी चौक इलाके में नाले में गिरकर गुम हुए बच्चे के रेस्क्यू अभियान की मांग को लेकर रविवार को 7:30बजे बड़ा चौक में सड़क जाम किया गया।बताया गया कि शनिवार शाम 6 बजे भारी बारिश के बाद एक बच्चा नाले में बह गया था। बताया गया की भारी बारिश में बच्चा लड़खड़ा कर नाले में गिरा और नाले में तेज बहाव के कारण मासूम बच्चा नाले में लापता हो गया।